सेना ने रखा अपने जवान का ख्याल, अंगुली कटने पर हेलिकॉप्टर से लाए जोधपुर, ग्रीन कॉरिडोर बना पहुंचे एम्स

By: Ankur Sat, 26 Dec 2020 1:19:17

सेना ने रखा अपने जवान का ख्याल, अंगुली कटने पर हेलिकॉप्टर से लाए जोधपुर, ग्रीन कॉरिडोर बना पहुंचे एम्स

भारतीय सेना को जहां देश की सुरक्षा के लिए जाना जाता हैं वहीँ यह अपने जवानों का ख्याल रखना भी अच्छे से जानती हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला शुक्रवार को जोधपुर में जहां जैसलमेर में अभ्यास के दौरान एक जवान की अंगुली कटने पर उसे हेलिकॉप्टर से जोधपुर लाया गया और ग्रीन कॉरिडोर बना जल्द से जल्द एम्स पहुंचाया गया। एम्स में उसकी अंगुली को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया।

जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अभ्यास के दौरान जवान सज्जनसिंह परिहार की एक अंगुली कट गई। अंगुली को जोड़ने की जैसलमेर में सुविधा नहीं होने पर जवान को कम से कम समय में जोधपुर एम्स पहुंचाना जरूरी था। इसमें विलम्ब होने पर कटी हुई अंगुली के खराब होने की आशंका थी। इस पर सैन्य अधिकारियों ने तुरंत जवान को हेलिकॉप्टर से जोधपुर भेजने का फैसला कर उसे रवाना कर दिया।

जोधपुर में हेलिकॉप्टर के पहुंचने से पहले पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने को कहा गया। उप अधीक्षक चैनसिंह महेचा ने बताया कि महज 10 मिनट की सूचना पर पुलिस ने रातानाडा से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर बना दिया। सेना के हेलिकॉप्टर ने मिलिट्री अस्पताल के निकट लैंड किया। वहां से एम्स तक के रास्ते को तुरंत पुलिस ने यातायात मुक्त कर दिया। इसके बाद सज्जन सिंह को महज 8 मिनट में एम्स पहुंचा दिया गया। जहां हाथों हाथ ऑपरेशन कर उसकी अंगुली के कटे हिस्से को जोड़ दिया गया।

ये भी पढ़े :

# बांसवाड़ा : पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, शव काे खांट पर लिटा दिखाई खुदखुशी

# कोटा : शख्स नहीं झेल पाया दुष्कर्म के मुकदमे का तनाव, जहर खाकर दी जान

# कोटा : नशे की लत को पूरा करने के लिए बना अपराधी, लूटे 100 से अधिक मोबाइल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com